अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा एक मोपेड बरामद की गई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।











