शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका पर परसा मलिक पुलिस का एक्शन, छह लोगों पर चालानी कार्रवाई

News Desk
views
10
1 month ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसा मलिक पुलिस ने गुरुवार को शांति भंग की आशंका में छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना परसा मलिक पुलिस टीम ने असरैना गांव में विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर रामानन्द यादव, बहुलास, कैलाश, दीपक, धीरज और सोनू को हिरासत में लिया। सभी आरोपित असरैना गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक संजू गौड़, हेड कांस्टेबल सुमन्त यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, कांस्टेबल लालजी यादव तथा महिला कांस्टेबल रिनू शामिल रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment