तहसील सदर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

News Desk
14 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र से आए आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया तथा प्रत्येक शिकायत की प्रकृति एवं संबंधित तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए शिकायतकर्ता को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ऐसे मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनहित, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment