ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के कालाकांकर में मनरेगा घोटाले की जांच लोकायुक्त के पास पहुंची

News Desk
views
10
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

प्रतापगढ़। कालाकांकर ब्लॉक के ग्राम कडरो में मनरेगा में करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच लोकायुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के पास पहुंच गई है। ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि और ब्लॉक कर्मियों की मिलीभगत से हुए इस घोटाले की शिकायत पीड़ित साबिर हुसैन ने लोकायुक्त में की थी।

साबिर हुसैन का आरोप है कि ब्लॉक के बीडीओ सत्यदेव यादव भी इस घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, लेकिन जांच के दौरान उन्हें धमकी दी जा रही है।

18 दिसंबर को जांच टीम के आने की सूचना पर वे पंचायत घर पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी टीम नहीं आई। बाद में बीडीओ ने जांच स्थल बदलकर स्कूल जुगई का पुरवा कर दिया, जहां उन्हें बलवे की आशंका हुई।

साबिर हुसैन ने जांच अधिकारी और आला अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कार्यालय में जाकर जांच में सहयोग करने को तैयार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment