अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशानुसार व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारीगण ने अपने-अपने कार्यालय, परिसर और आवासीय स्थलों की साफ-सफाई में श्रमदान किया। अभियान में गंदगी हटाई गई, अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण किया गया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने और नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और जनपद को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।




