ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Meerut News: पुलिस पर हमले का बड़ा एक्शन, सठला गांव बना पुलिस छावनी, पीएसी तैनात, एसएसपी ने पुलिस चौकी बनाने का दिया आदेश

News Desk
views
10
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस पर हमले का बड़ा एक्शन लिया गया है। सठला गांव में दरोगा और सिपाही पर हमले के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। गांव में चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद हैं, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, और एसएसपी ने खुद पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया है।

क्या है पूरा मामला?

सठला गांव में बुधवार को दरोगा सौरभ कुमार और सिपाही सुनील बिना वर्दी दबिश देने पहुंचे थे। इस दौरान दबंगों ने दोनों को घेरकर बुरी तरह पीट दिया। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी के आदेश:

– गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
– गांव में पुलिस चौकी बनाने का आदेश दिया गया है।
– 40 अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 11 की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया गया है।
– हमले के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सठला में बनेगी पुलिस चौकी

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फिलहाल पुलिस चौकी सठला के बराबर वाले गांव में बनी थी। पुलिस चौकी को गांव में शिफ्ट कराया जाएगा, प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। चौकी पर दरोगा सुमित तोमर की तैनाती की गई है और मवाना थाने में अतिरिक्त अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह की तैनाती की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment