ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: थाना चौक पुलिस मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

News Desk
views
10
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

चौक – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना चौक की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के गांवों, कस्बों और स्कूलों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। टीम ने यूपी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस अभियान के तहत, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे कि महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से जी सकें ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment