Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, निचलौल व ठूठीबारी थानों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Desk
views
19
Published On:

Follow Us

महराजगंज।सीमा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर का भ्रमण कर नेपाल से आने वाले मुख्य रास्ते व पगडंडियो का सुरक्षा के दृष्टिगत जायजा लेते हुए बार्डर पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी,चेकिंग व्यवस्था,आवागमन की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं व बार्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही,सीमा क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना निचलौल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय,अभिलेख पंजिका,हवालात, मालखाना,शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव,लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही,थाना स्तर पर अनुशासन,पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment