मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज


महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना बरगदवां क्षेत्र के अंतर्गत आज़ दिनांक 18 दिसंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को दारुल उलूम कुद्दुशिया अहले सुन्नत उलूम मदरसा अमहवां बरगदवां में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत बालक/बालिकाओं और शिक्षिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नंबर 1090, 112, 181, 102, 108, 1930 तथा 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायत समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य शिक्षिकाओं महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना था। इस अभियान में उप निरीक्षक अंकिता गौड़,उप निरीक्षक अजीत कुमार,उप निरीक्षक शिक्षिता नंद,हेड कांस्टेबल राजन कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।










