ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: महिला दिवस पर छात्राओं के लिए प्रेरणादायक संवाद, डीएम-सीडीओ ने दी सफलता का मंत्र

News Desk
views
6
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने एटीएस महराजगंज पहुंचकर छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्श और भविष्य के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। अधिकांश छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, जबकि कुछ छात्राओं ने जज, पुलिस अधिकारी और शिक्षक बनने का लक्ष्य बताया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जब लक्ष्य तय हो जाए तो उसे अर्जुन की तरह “चिड़िया की आंख” मानकर पूरी मेहनत और लगन के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं खेल, विज्ञान, राजनीति, कला और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। छात्राएं भी आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के बल पर जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं के बीच चॉकलेट का वितरण भी किया। अपने बीच जिले के शीर्ष अधिकारियों को पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आईं और उन्होंने पढ़ाई, करियर और जीवन से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया।

इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने हेतु साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी शफी अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment