ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 26 क्विंटल से अधिक कृषि उत्पाद जब्त

7
views
21 hours ago
Published On:
Live User: 1

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 2600 किलोग्राम से अधिक अवैध कृषि उत्पाद जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई से सीमा पार से संचालित हो रहे अवैध व्यापार नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

20 फरवरी 2026 को सोनौली स्थित समवाय मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल से एक पिकअप वाहन के जरिए भारी मात्रा में कृषि उत्पाद भारतीय सीमा में खपाने की तैयारी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए समवाय प्रभारी के नेतृत्व में विशेष नाका दल का गठन किया गया और सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास रणनीतिक घेराबंदी की गई।

दोपहर लगभग तीन बजे संदिग्ध पिकअप वाहन को भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 90 बोरी तुर्की मक्का (कुल 2250 किलोग्राम) और 10 बोरी कद्दू के बीज (कुल 350 किलोग्राम) बरामद हुए। कुल मिलाकर 2600 किलोग्राम कृषि उत्पाद बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि माल नेपाल से कम कीमत पर खरीदकर गोरखपुर, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। कद्दू के बीज की कीमत 500 से 600 रुपये प्रति किलो तक बताई गई, जिससे तस्करी के जरिए भारी मुनाफा कमाया जा रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों ने जब्त माल और आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। सीमा पर बढ़ती निगरानी और सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment