ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Video: घुघली में शादी समारोह के दौरान झड़प के वायरल वीडियो के बारे मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने दी जानकारी

News Desk
views
109
Last Updated:

Follow Us

घुघली में एक शादी समारोह के दौरान हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो में, चौधरी पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह केवल दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे।उन्होंने बताया कि शादी समारोह के बाद कुछ लोग शराब और लिट्टी के साथ पार्टी कर रहे थे, और वीडियो में उन्हें भी शामिल दिखाया गया है, जो कि गलत है। चौधरी ने कहा कि उनका मारपीट किए गए व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव के एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति, जो खुद को पत्रकार बता रहा है, ने उनकी छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा है।चौधरी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए थाना प्रभारी और मुख्यमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात की है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह अपनी छवि को धूमिल करने की कोशिशों का कानूनी रूप से सामना करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment