ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

घुघली में मारपीट की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार

News Desk
views
264
Last Updated:

Follow Us

घुघली नगर पंचायत के केशव नगर वार्ड नंबर 3 निवासी धर्मेन्द्र जायसवाल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।धर्मेन्द्र जायसवाल ने अपने पत्र में बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने कस्बे के संतोष जायसवाल, पिंटू और संजय जायसवाल के साथ फाजिलनगर बारात जा रहे थे। रास्ते में मिश्रौली नहर के पास गाड़ी में कहासुनी के बाद हाथापाई हुई और वे अपने साधन से घर लौट आए।

अगले दिन, 17 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे संतोष जायसवाल और उनके बेटे आकाश जायसवाल ने धर्मेन्द्र के लड़के को रुंगटा जी के मकान के सामने बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज करते हुए लात, मुक्का और थप्पड़ से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में घुघली चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धर्मेन्द्र ने आरोप लगाया कि संतोष और अन्य लोग उनके परिवार की हत्या करने की फिराक में हैं। इसी मकसद से 18 अप्रैल को करीब 11:30 बजे जेएमडी मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान विशाल, आकाश, संतोष, पिंटू और सोनू सहित कई लोग लाठी-डंडे लेकर उनके लड़के रजत को ढूंढने लगे। रजत जान बचाने के लिए भागा, लेकिन उन लोगों ने मिलकर उसे मारने-पीटने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शादी में मौजूद लोगों के विरोध के कारण आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। स्थानीय 112 नंबर पुलिस की मदद से रजत को घर पहुंचाया गया, लेकिन उसके बाद भी संतोष और अन्य लोग उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित धर्मेन्द्र जायसवाल ने बताया कि वह इस घटना से काफी भयभीत हैं और संतोष व अन्य आरोपी कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर चौकी प्रभारी ने पहले कार्रवाई की होती, तो दूसरे दिन घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment