ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Lucknow News: नेशनल रोड सेफ्टी मंथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

News Desk
views
7
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश यम आर जे न्यूज

लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  के निर्देशानुसार एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय  सड़क सुरक्षा माह को ज़ीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है

इस क्रम में 5 जनवरी को छात्र छात्राओं, वाहन चालकों व आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र आर आर सोनी ने बताया, आज उपस्थित समस्त लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। आम जनता से अपील की गई कि स्वयं भी सुरक्षित चलें। और दूसरों की सुरक्षा का भी खयाल रखें

उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र आर आर सोनी ने बताया, पहला हफ्ता जागरूकता का था। और अगला हफ्ता इनफोर्समेंट का होगा। जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर चालान की कार्यवाही अमल  में लाई जाएगी

इस कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र आर आर सोनी, आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, एआरटीओ प्राविधिक नेहा द्विवेदी,मोटर यान निरीक्षक/ संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आकांक्षा सिंह एवं समस्त प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनएचएआई , लोक निर्माण विभाग व अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों ने सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा तैयार  एक्शन प्लान के अंतर्गत जनपद में गंभीर दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट व चिन्हित नए ब्लैक स्पॉट का भी जायजा लिया गया

परिवहन विभाग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment