ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Kanpur News: नशेबाज पत्नी ने अपने पति पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पति की हुई मौत

News Desk
views
37
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेबाज पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों शराब के नशे के आदी थे और अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। बुधवार देर रात भी दोनों ने एक साथ शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पत्नी वीरांगना ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर पति रविशंकर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हैलट ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद पत्नी चार साल के बेटे को लेकर फरार हो गई। मौके से खून के निशान और रक्तरंजित कपड़े बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है और पत्नी की तलाश जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment