ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Kanpur News: बीटेक छात्र म्यांमार से रेस्क्यू, साइबर गिरोह ने बनाया था बंधक

News Desk
views
11
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। कानपुर के रावतपुर निवासी बीटेक छात्र ओसामा को म्यांमार के साइबर ठगों के चंगुल से भारत सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू करा लिया है। ओसामा को नौकरी के नाम पर धोखे से पहले थाईलैंड और फिर चोरी-छिपे म्यांमार ले जाया गया था, जहाँ उसे चार महीने तक बंधक बनाकर साइबर ठगी के लिए कॉलिंग और लिंक भेजने पर मजबूर किया जाता रहा
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि ओसामा को क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को कानपुर लेकर आई है। रेस्क्यू के बाद एनआईए, एटीएस, आईबी सहित कई एजेंसियों ने उससे पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है

रावतपुर निवासी इश्तिहाक खान का बेटा ओसामा इंजीनियरिंग के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। सोशल मीडिया पर दिखे एक फर्जी नौकरी विज्ञापन के झांसे में आकर वह ठगों के एजेंटों के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देकर विदेश भेज दिया था। थाईलैंड पहुंचते ही उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे म्यांमार भेज दिया गया
क्राइम ब्रांच अब पूरे गिरोह की चेन और भारत में मौजूद एजेंटों तक पहुंचने के लिए सुराग खंगाल रही है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment