मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
चौक – महराजगंज। जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बेटियों को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सशक्तिकरण, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1930, 181 आदि के बारे में बताया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगल योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।




