नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
लखनऊ। उत्तर रेलवे के ACM (सहायक वाणिज्य प्रबंधक) विनीत कटियार के लखनऊ वृंदावन योजना स्थित आवास पर CBI ने छापा मारा है। छापेमारी में CBI को 7.5 लाख रुपये से ज्यादा नकद, जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।
रिश्वत मांगने का आरोप: ACM विनीत कटियार पर आरोप है कि उन्होंने वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ATVM (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) चलाने वाले रिटायर्ड TTE विनोद कुमार सिंह से नया अनुबंध जारी करने के एवज में 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी।
CBI ने दर्ज की FIR: रिटायर्ड TTE विनोद कुमार सिंह ने अपने ACM बॉस की शिकायत CBI में कर दी। शिकायत के बाद CBI ने FIR दर्ज कर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल CBI टीम दस्तावेजों और बरामद नकदी की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।










