नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
बस्ती: जिले के रुधौली तहसील क्षेत्र के सिसवारी खुर्द के भीटामाफी गांव निवासी शिवेंद्र पांडे ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में शिवेंद्र पांडे ने ऑल इंडिया स्तर पर 110वीं रैंक प्राप्त की है।
शिवेंद्र पांडे के पिता देवनाथ पांडे किसान हैं, जबकि उनकी माता मंजू पांडे प्राथमिक विद्यालय नरही में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। शिवेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा रुधौली क्षेत्र के श्रीनेत पब्लिक इंटर कॉलेज बांसखोर कला में हुई। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे शिवेंद्र का लक्ष्य सिविल सेवा में चयन पाना था।
उन्होंने वर्ष 2021 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वर्ष 2024 में उनका चयन सूचना एवं प्रसारण विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए दोबारा तैयारी जारी रखी। मेहनत और लगन के बल पर इस बार उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। शिवेंद्र पांडे की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और गांव में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Basti News: किसान के बेटे शिवेंद्र पांडे ने UPSC में लहराया परचम, ऑल इंडिया में 110वीं रैंक
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com












