ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Kanpur News: साकेतनगर पार्क प्रकरण में हाईकोर्ट ने केडीए पर कड़ी निंदा की, अदालत ने जताई सख्त नाराजगी

views
9
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। साकेतनगर स्थित पार्क की जमीन को डॉ. बृजकिशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल को आवंटित करने पर हाईकोर्ट ने केडीए को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने केडीए अधिकारियों और स्कूल संचालक अखिलेश दुबे की मिलीभगत की जांच के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव आवास को अपर सचिव और मंडलायुक्त स्तर की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी

सूत्रों के अनुसार, केडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए, जबकि केडीए की ओर से पेश अधिवक्ता ने भी उन्हीं अधिकारियों का पक्ष लिया। बताया जा रहा है कि सरकार को भी केडीए उपाध्यक्ष और वीसी द्वारा लगातार ग़लत फीडबैक दी जाती रही है, जिसके चलते शहर में पार्कों और सरकारी जमीनों की लूट का सिलसिला जारी है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद अब इस पूरे प्रकरण में केडीए के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment