धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नं. 2 लोहिया नगर डढौली से होकर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह टूटकर पोखरे में तब्दील हो गया है। यह वही मुख्य मार्ग है जो डढौली को बलिहवा, बेलवा होते हुए परसिया से जोड़ता है।
सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटने भर कीचड़ और जलजमाव है, जिससे बाइक और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे मुंजा (सरपत) उग आने से स्थिति और भी खराब हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों का आना-जाना होता है। सड़क खराब होने के कारण कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग की मरम्मत और निर्माण कराए जाने की मांग की है।









