मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जनपद कार्यालय पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का 20वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और उनके “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के अधूरे सपने को मंजिल तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नए साथियों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में गिरजेश कुमार, कप्तान राव और संतराज गौतम शामिल रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष साधु शरण आजाद, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष राजू प्रजापति, अमर कुमार, सोनू सहित पार्टी एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांशीराम साहब के विचारों पर चलते हुए बहुजन समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।









