चौक पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk
15 hours ago
Published On:

Follow Us

धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों को 03 अक्टूबर 2026 को पिपरिया चौराहे से दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को पीड़िता के परिजनों की सूचना पर थाना चौक में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में तीन अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को तीनों अभियुक्त नाबालिग को मोटरसाइकिल से जंगल की ओर ले गए थे, जहां मुख्य अभियुक्त सिकंदर द्वारा दुष्कर्म किए जाने तथा अन्य दोनों अभियुक्तों के मौके पर मौजूद रहने की बात सामने आई।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सिकंदर पुत्र दूधनाथ (25 वर्ष), राकेश पुत्र पंचम (28 वर्ष) और दिलीप पुत्र नंतू (26 वर्ष), सभी निवासी 28 नर्सरी, नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड स्वीकृत होने के बाद तीनों को जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार एवं पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment