ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

22 दिन से सड़ रही लाश, मगर घुघली पुलिस चैन की नींद में – क्या अपराधियों की ढाल बन चुकी है व्यवस्था?

News Desk
views
232
Published On:

Follow Us

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम भिस्वा उर्फ कोटिया के खूंटा मैदान में 6 जून की सुबह मिली 30-35 वर्षीय महिला की लाश आज भी अज्ञात है और इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार अगर कोई है, तो घुघली पुलिस खुद है 22 दिन बीत गए, लेकिन न शिनाख्त, न कोई गिरफ्तारी, न कोई सुराग, न कोई दिशा जिस तरह से पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है, उसे देखकर साफ लगता है कि या तो ये मामले को दबाने का खेल  है या फिर पुलिस खुलकर अपराधियों की ढाल बन चुकी है पहले दिन से ही घोर लापरवाही लाश मिलने के बाद कप्तानगंज और घुघली पुलिस आपस में सीमा विवाद में उलझ गईं जैसे महिला की लाश नहीं, कोई फालतू झगड़ा पड़ा हो।जब लेखपाल ने सीमांकन कर घुघली क्षेत्र बताया, तब जाकर पुलिस ने लाश उठाई मगर इंसाफ की कोई शुरुआत आज तक नहीं हुई 22 दिन में पुलिस ने क्या किया 2 चार पोस्टर चिपकाए,दो चार चौक पर पूछा “कोई पहचानता है क्या?”,सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की और शिनाख्त गश्ती के नाम पर कुछ बाइकें घुमाई।क्या यही होती है हत्या की जांच?या फिर मामला इसलिए रफा-दफा किया जा रहा है क्योंकि इसमें किसी रसूखदार का हाथ है?जिस लाश का चेहरा तक बिगड़ा हो, वो साफ तौर पर हत्या का मामला है। लेकिन घुघली पुलिस ने अब तक हत्या का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया कौन हैं वो लोग जिनकी हिफाजत कर रही पुलिस?किसे बचाया जा रहा है?क्या महिला गरीब थी इसलिए उसकी लाश से पुलिस को फर्क नहीं पड़ा?क्या उसके परिवार को डराकर चुप करा दिया गया है?
या फिर पुलिस खुद किसी साजिश का हिस्सा बन चुकी है?अब सवाल नहीं, जवाब चाहिए 22 दिन में पहचान क्यों नही,पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहां है,CCTV, मोबाइल टावर, चश्मदीद कुछ भी क्यों नहीं खंगाला गया?क्या घुघली थाने को लाशों से फर्क नहीं पड़ता?ये सिर्फ एक लाश नहीं, सिस्टम की सड़ांध है।
और इस सड़ांध की सबसे बड़ी गंध घुघली थाने से आ रही है

अगर पुलिस इसी तरह अपराधों पर पर्दा डालती रही, तो जनता को खुद उठना होगा।
एक महिला की चीख पुलिस की चुप्पी में दफन हो रही है — और चुप रहना अब अपराध के बराबर है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment