श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नई दिल्ली।भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम कार्ड से जोड़ना अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म बिना रजिस्टर्ड और चालू सिम के काम नहीं करेंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
नए प्रावधान के अनुसार, यदि उपयोगकर्ता का सिम निष्क्रिय है या फोन में मौजूद नहीं है, तो संबंधित अकाउंट तक पहुंच सीमित हो सकती है। साथ ही कंप्यूटर या वेब वर्जन पर लॉगिन करने वालों को हर छह घंटे में दोबारा सत्यापन करना होगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर अपराध, फर्जी खातों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, हालांकि आम उपयोगकर्ताओं को नई व्यवस्था के अनुरूप सतर्क रहना होगा।
WhatsApp New Rule: 1 मार्च से वॉट्सऐप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए नया नियम, जानिए क्या होगा प्रभाव
Published On:
Live User: 0
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com












