मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
बरगदवां -महाराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना बरगदवा क्षेत्र में एक हल्का दरोगा अवधेश यादव पर रिश्वतखोरी और वसूली का आरोप लगा है। पीड़ित राकेश कुमार अग्रहरी ने आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की थी। डर और दबाव में आकर राकेश ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान पर 16,100 रुपये दरोगा को दिए, जो CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

