पुलिस अधीक्षक द्वारा लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था व जन-सुनवाई की समीक्षा की गई

Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज 

लक्ष्मीपुर- निचलौल – महराजगंज।आज दिनांक 23/03/2026 को  पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा थाना ठूठीबारी के अंतर्गत लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेना रहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर की स्वच्छता और पुलिस कर्मियों की वर्दी व अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने स्पष्ट किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

त्योहारों और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment