ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

M P News: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई पत्रकारों के हक की आवाज़ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

6
views
22 hours ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुरहानपुर आगमन हुआ जिसमें उन्होंने रोड शो के बाद 696 करोड रुपए की विकास कार्य का भूमि पूजन किया।  नेहरू स्टेडियम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क़े कार्यक्रम के बाद
मुख्यमंत्री से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई के जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि पत्रकार शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम है, इसलिए उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। पत्रकारों के लिए एक समर्पित पत्रकार कॉलोनी विकसित की जाए और उन्हें कम दरों पर आवास उपलब्ध कराया जाए। लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर पत्रकारों को भी हर महीने ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए पत्रकारों और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज (कैशलेस उपचार) की सुविधा प्रदान की जाए।
पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और बाधाओं को रोकने के लिए प्रदेश में विशेष ‘पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएह पत्रकारों को डराने-धमकाने या उन पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील खान ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की भूमिका और उनके सम्मान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री ने भी ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित विचार करने का आश्वासन दिया है इस पहल की जिले भर के पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है क्योंकि यह सीधे तौर पर पत्रकारों के भविष्य और उनके कार्यक्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
ज्ञापन सौंपते समय राहुल इंगले, शेख वसीम सुमेश तायडे, रफीक अंसारी, मोहम्मद इमरान, गोकुल खंडले, सोनू सोहले, दीपक सोहले सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment