मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने हेतु महिला सुरक्षा व जागरुकता को लेकर डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

◼️महिला सुरक्षा पर फोकस: मिशन शक्ति प्रभारीगण के साथ अधिकारियों की बैठक

◼️महिला सुरक्षा व जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति प्रभारीगण को दिए गए दिशा-निर्देश

महराजगंज। दिनांक 23/03/2026 को एस चन्नप्पा डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र,गोरखपुर के जनपद महराजगंज आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय परिसर में महराजगंज पुलिस द्वारा विधिवत गार्द ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी गई। 

इस दौरान अधिकारीगण की उपस्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्मान प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ तथा पुलिस बल को अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

डीआईजी एस चन्नप्पा गोरखपुर परिक्षेत्र,गोरखपुर के जनपद महराजगंज आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिवादन किया गया।

इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत एस चन्नप्पा डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जनपद के समस्त मिशन शक्ति प्रभारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

डीआईजी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यालयों,कॉलेजोबाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित उपायों,हेल्पलाइन नंबरों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही,प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियान के तहत जनजागरूकता को बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए।

बैठक के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद स्थित लेहड़ा देवी मंदिर का भ्रमण कर पूजा-अर्चना किया गया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने,श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment