महराजगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त मोड, 319 वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

जनपद में अवैध खनन और उसके काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त बैठक कर दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि नियम विरुद्ध खनन और परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन 319 वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जो बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बैठक के दौरान सामने आया कि जनपद में खनन परिवहन के लिए कुल 327 वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 8 वाहनों में ही वीएलटीडी (VLTD) लगा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment