नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
मथुरा।नए साल के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है, जो 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत, बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है।
प्रतिबंधित मार्ग
वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन जैसे-बड़ी और छोटी बसों के वृंदावन की तरफ जाने पर रोक रहेगी ।पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रुकमणी बिहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी-कॉमर्शियल वाहन की एंट्री पर रोक रहेगी।मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के भारी, कमर्शियल और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।ग्राम जैत के पास कट एनएच-19 से और परिक्रमा मार्ग कट एनएच-19 से भारी-हल्के वाहन रामताल चौराहा की ओर सुनरख रोड और वृंदावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।गोकुल रेस्टोरेन्ट और मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी।पानी गांव चौराहा से सौ-सैया वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी-कमर्शियल वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे- वृंदावन कट, पानी गांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
डायवर्जन प्लान:
– यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से उतरकर मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए एनएच-19 को जाएंगे।
– इसी प्रकार एनएच-19 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन बाद पुल से मथुरा-बरेली हाईवे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
– ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की एंट्री बैन, डायवर्जन प्लान के साथ पार्किंग की भी खास व्यवस्था की है, इसके तहत कुल 21 स्थानों पर श्रद्धालु अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे।
– यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 7 पार्किंग बनाई गई हैं।
– यहां से आने वाले श्रद्धालु शिवा ढावा के सामने, भोपत ढावा, पैराग्लाइडिंग, पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, आदि), पवन हंस हैलीपैड, मंडी और दारुक में गाड़ी पार्क कर सकेंगे।
– इसके अलावा मथुरा शहर की ओर से वृंदावन को आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन, चौहान पार्किंग, एमवीडीए पार्किंग, मंडी पार्किंग, आईटीआई कॉलेज पार्किंग (सभी तरह की बड़ी बसें और ट्रैवलर) और पागल बाबा अस्पताल की जमीन पर पार्क होंगे।
Mathura News: नये वर्ष के लिए वृंदावन में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, पार्किंग के भी ख़ास इंतजाम
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com












