मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
घुघली- महराजगंज । जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को थाना घुघली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध रजिस्टर, विवेचना एवं निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेखों की गहन समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराधों को लेकर महिला हेल्प डेस्क, पीड़ित सहायता प्रक्रिया एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित पंजीकरण और प्रभावी विवेचना पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
Maharajganj News: महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने किया थाना घुघली का वार्षिक निरीक्षण
Published On:
Live User: 0
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









