Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

News Desk
views
8
Published On:

Follow Us

महराजगंज। जनपद महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी।

महराजगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment