Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल श्यामदेउरवा के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

News Desk
views
5
4 hours ago
Published On:

Follow Us

बुधवार सुबह 10:00 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामसरेखा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीते 1 अप्रैल को हुआ था। रामसरेखा गोरखपुर से चावल बेचकर अपने घर श्यामदेउरवा लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पिपरालाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था।मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment