ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: पुलिस लाइन महराजगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, अनुशासन व कार्यकुशलता पर जोर

4
views
5 hours ago
Published On:
Live User: 1

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के अनुशासन, एकरूपता, फिटनेस एवं कार्यकुशलता पर विशेष बल देते हुए विभिन्न इकाइयों का समग्र निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान टोलीवार ड्रिल एवं शस्त्र अभ्यास कराया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, वर्दी की शुद्धता एवं परेड मानक के अनुरूपता का परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखते हुए उच्च स्तर की तत्परता से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को दिशा-निर्देश: दिए गए
परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि आत्मविकास का सर्वोत्तम अवसर है। उन्होंने आरक्षियों को समय की पाबंदी, शारीरिक दक्षता, सत्यनिष्ठा, वर्दी की शुद्धता तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment