नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाएं ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। उन्होंने सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उसका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सुनी जनता की फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Published On:
Live User: 1
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com








