अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।जनपद महाराजगंज में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संबंधित कारागार अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर के विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, प्रकाश, वेंटिलेशन तथा स्वच्छता की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था की जांच की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय अभिलेखों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का परीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर की समग्र साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु नियमित सफाई, कीटाणुनाशन तथा निगरानी प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए बंदियों के अधिकारों एवं मानवीय गरिमा का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का समय-समय पर परीक्षण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग जारी रहेगी।
Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Published On:
Live User: 0
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









