ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, परसामलिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

views
3
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

परसामलिक- महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना परसामलिक क्षेत्र के अंतर्गत बैंक एवं अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की जांच और बैंक के बाहर या अंदर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

इस क्रम मे थाना परसामलिक पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बैंक स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए।    

यह अभियान बैंक सुरक्षा को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया । इसका मुख्य लक्ष्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना था।   अभियान के दौरान, बैंकों में लगे अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।  पुलिस टीम ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment