ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: मिशन शक्ति फेज 5.0 में कोल्हुई पुलिस ने ग्राम परासखाड़ में चलाया जागरूकता अभियान

Published On:

Follow Us

महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

महराजगंज।शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा आज ग्राम परासखाड़ में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक रियाशू यादव,उप निरीक्षक अभिलाष यादव, कांस्टेबल अनिश यादव, हेड कांस्टेबल विश्वराम, एवं हेड कांस्टेबल धीरज दूबे ने सहभागिता की और उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा,अधिकार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सजग और सुरक्षित बनाना था। इस अवसर पर निम्न विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बताई की महिला हेल्पलाइन 181 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सखी_वन स्टॉप सेंटर,पॉक्सो एक्ट,घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम,मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाएं विस्तार से बताया गया।
साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। जैसे 1090, 1098, 181, 112, 1930, 1076  स्थानीय महिलाओं व किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment