ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: महराजगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 डंपर सीज

views
20
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज । कुशीनगर से महराजगंज होते हुए गोरखपुर जा रहे बिना परमिट सिल्ट /मिट्टी लदे 9 डंपर पकड़े गए एआरटीओ ,खनन अधिकारी ,सीओ सदर व थाना श्यामदेऊरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने पिपरपाती एन एच रोड पर मानक से अधिक लोड और वैध प्रपत्र न होने पर सभी डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन ने श्यामदेउरवां क्षेत्र में अवैध खनन और बिना परमिट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, खनन अधिकारी अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने 9 डंपरों को सीज किया है ।

इन डंपरों में सिल्ट/मिट्टी लदी हुई थी, जो बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन की जा रही थी। डंपर चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी डंपरों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए डंपरों में यूपी 65 एनटी 5756, यूपी 65 एलटी 7195, यूपी 65 एनटी 7194, यूपी 35 एटी 7417, यूपी 35 बीटी 9188, यूपी 35 एटी 7416, यूपी 65 एलटी 1555, यूपी 35 एनटी 9187 और यूपी 35 बीटी 9189 शामिल हैं।

अवैध खनन और बिना परमिट खनिज परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment