ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: जिलाधिकारी महराजगंज ने ईवीएम–वीवीपैट का किया मासिक निरीक्षण

4
views
5 hours ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।जनपद महराजगंज में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस/गोदाम) का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण एवं समुचित रखरखाव की समीक्षा करना रहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा उपायों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, गार्ड रूम की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग टीनशेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार और अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमन्य हो। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सतत क्रियाशीलता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment