घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। जखीरा चौकी के पास खनन निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में बालू लदा पाया गया। टीम द्वारा चालक से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर घुघली थाने भेज दिया। फिलहाल पुलिस और खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Maharajganj News: जखीरा में अवैध बालू लदे ट्रक पर खनन विभाग की कार्रवाई
Published On:
इसे भी पढ़ें

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

