नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकलाज के भय ने एक युवक की जान ले ली। फरेंदा थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग अपचारी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों के उजागर होने से सामाजिक बदनामी की आशंका में आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। चार दिन बाद, 06 फरवरी को फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास एक गेहूं के खेत से आदित्य का शव बरामद हुआ।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त कुरीतियों और तथाकथित प्रतिष्ठा के नाम पर होने वाले अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Maharajganj News: ऑनर किलिंग का पर्दाफाश, प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
Published On:
Live User: 0
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com










