ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: जिलाधिकारी द्वारा की गई अधिकारियों की उपस्थिति की जांच, नियमित जनसुनवाई का दिया निर्देश

6
views
8 hours ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज औचक रूप से 10:10 बजे जिलास्तरीय, तहसीलस्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति की जांच वीसी के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी ने वीसी कर एक–एक अधिकारी का नाम लेकर कार्यालय में उनकी उपस्थिति को वीडियो कॉल के माध्यम से जांचा। इस दौरान बीडीओ लक्ष्मीपुर, धानी, परतावल, अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जिलास्तरीय अधिकारियों में डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, डायट प्राचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीसी राज्यकर वीसी में अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अनिवार्य रूप से 10:00 बजे से 12:00 तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आमजन की शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता है। अधिकारी कार्यालय समय से आएं और जनसुनवाई को गंभीरता से लें। जनसुनवाई में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आकस्मिक रूप से अधिकारियों के उपस्थिति की जांच वीसी के माध्यम से किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment