ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: डीएम-सीडीओ द्वारा गौशाला का किया गया निरीक्षण, गौवंश को खिलाया गुड़-चना और हरा चारा

News Desk
views
6
Published On:

Follow Us

श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को फरेंदा विकास खंड के अंतर्गत स्थित बृहद गौशाला मधुकर महदेवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गौशाला में संरक्षित गौवंश को गुड़-चना, केला तथा हरा चारा खिलाकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

बताया जा रहा है कि 

निरीक्षण के समय अधिकारियों को बताया गया कि गौशाला में कुल 106 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 20 गाय और 86 बछड़े शामिल हैं। जिलाधिकारी ने पशुओं के रखरखाव, भोजन तथा पेयजल की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। जांच के दौरान पाया गया कि गौशाला में पशुओं के लिए भूसा और अन्य पशु आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा नियमित रूप से चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

गौशाला परिसर में पशुओं के संरक्षण के लिए चार बड़े शेड (बाड़े) बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 400 पशुओं को रखने की क्षमता है। प्रत्येक बाड़े में पशुओं के लिए चारा और पेयजल की व्यवस्था के लिए नाद का निर्माण कराया गया है। इन सभी संरचनाओं का निर्माण सीएनडीएस द्वारा कराया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि चारा रखने के लिए बनाए गए कुछ नाद अपेक्षाकृत अधिक गहरे हैं, जिससे पशुओं को चारा खाने में कठिनाई हो सकती है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाद की गहराई कम कराकर उसे पशुओं के लिए अधिक सुगम बनाया जाए, ताकि गौवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र कुमार गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्ममा, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment