अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
नौतनवा – महराजगंज जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र में पुलिस ने आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। एसपी सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने बैरवा बनकटवा टोला स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) से दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी रिमोट एक्सेस ऐप और चोरी की आईडी के जरिए लोगों के भविष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों—सूर्यनरायण और धीरज चौरसिया—ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महज 10 दिन पहले उन्होंने यूट्यूब पर आधार बनाने का तरीका खोजा था। वहां मिले एक नंबर के जरिए वे मन्टू कुमार नामक व्यक्ति के संपर्क में आए। मन्टू ने खुद को आधार प्राधिकरण का अधिकारी बताकर इन्हें एनिडेस्क (AnyDesk) और फिंगर क्लोन जैसे खतरनाक टूल्स उपलब्ध कराए।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पूरी तरह हाईटेक था: फर्जी लॉगिन, वसूली और कमीशन का खेल। हर कार्ड के बदले गरीब ग्रामीणों से 500 से 1000 रुपये ऐंठे जाते थे। वसूली गई रकम का 50% हिस्सा मुख्य सरगना मन्टू को यूपीआई के जरिए भेजा जाता था।
Maharajganj News: महराजगंज में डिजिटल फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार
Published On:
Live User: 0
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









