बुधवार दोपहर 03:00 बजे महराजगंज जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। बैठक में न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने, पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। अधिवक्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संवाद का माहौल सकारात्मक रहा।
Maharajganj News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में एसपी ने अधिवक्ताओं से किया संवाद
Published On:
इसे भी पढ़ें

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
