Maharajganj News: भिटौली में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आठ घायल

News Desk
views
8
Published On:

Follow Us

भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 06:30 बजे लगभग नहर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाबा धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सतभारिया गांव निवासी संतोष कुमार वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment