Maharajganj News: अहिरौली में SSB का नागरिक कल्याण कार्यक्रम, 329 पशुओं का निःशुल्क उपचार

News Desk
views
5
4 hours ago
Published On:

Follow Us

बुधवार दोपहर 1:00 बजे सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी द्वारा बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम अहिरौली में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। समवाय भगवानपुर क्षेत्र में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन तालुकदार ने किया। शिविर में कुल 329 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया गया और आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। इस पहल से गांव के 67 ग्रामीण सीधे लाभान्वित हुए। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम से ग्रामीणों को काफी राहत मिली और उन्होंने एसएसबी के प्रति आभार जताया। इस पहल से एसएसबी और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास भी मजबूत हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment