मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने थाना ठूठीबारी और इंडो-नेपाल बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमा पर तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
एडीजी ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार,थाना प्रभारी ठूठीबारी नवनीत नागर,सीमा चौकी प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Maharajganj News: एडीजी जोन गोरखपुर ने थाना ठूठीबारी व इंडो नेपाल बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण, सीमा सुरक्षा का लिया जायजा
Published On:
Live User: 1
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com








